बेटी ने अपनी मां को आग लगाकर उतारा मौत के घाट

Edited By Mohit,Updated: 05 Aug, 2019 10:29 PM

daughter killed her mother

विधान सभा हलका खडूर साहिब अधीन आते गांव फतेहपुर बदेशे में घरेलू परेशानी के कारण मानसिक तनाव की पीड़ित एक बेटी ने अपनी मां को आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

तरनतारन (रमन): विधान सभा हलका खडूर साहिब अधीन आते गांव फतेहपुर बदेशे में घरेलू परेशानी के कारण मानसिक तनाव की पीड़ित एक बेटी ने अपनी मां को आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुखविन्दर कौर पत्नी मुख्तार सिंह का अपने देवर भगवंत सिंह के साथ घरेलू कलेश चल रहा था पर घर में अकेली होने के कारण अपनी मां महेन्दर कौर और गोद लिए बच्चों के साथ रह रही थी। 

घरेलू कलेश के चलते सुखविन्दर कौर मानसिक तनाव का शिकार हो गई जिसने गत शाम इसी तनाव के चलते उसने अपनी मां महेन्दर कौर को आग लगा दी। जिसके साथ उसकी मां की आग के साथ झुलसने के कारण मौत हो गई पर वह स्वयं भी आग की लपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गई। जिसको अमृतसर के गुरू नानक अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया है। 

आज प्रात: इस घटना से आसपास बसे लोगों को मिलने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही गांव थाना वेरोवाल प्रमुख इंस्पैक्टर समिन्दरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। इस मौके थाना प्रभारी ने कहा कि सुखविन्दर कौर के देवर भगवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!