Edited By Anjna,Updated: 26 Apr, 2018 10:53 PM
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में अचानक सिलैंडर बलास्ट हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 के करीब लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लुधियाना: लुधियाना के गैसपुरा इलाके में वीरवार सुबह एक श्रमिक कॉलोनी में एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस विस्फोट में भयानक रूप से झुलसी हुई 40 वर्षीय महिला सुनीता रानी की मौत सीएमसी अस्पताल में आज शाम हो गई। क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रवक्ता विनीत जैसन ने बताया कि वह 100 फीसदी जली हुई थी। आग लगने के बाद जिस घर में सिलेंडर विस्फोट हुआ, महिला उसी घर के मालिक की पत्नी थी। इससे पहले सहायक पुलिस आयुक्त धर्मपाल और एसडीएम (पूर्व) अमरजीत सिंह बैंस ने घटनास्थल का दौरा किया।