मां वैष्णो देवी के लिए इस शख्स की भक्ति को आप भी करेंगे सलाम

Edited By Updated: 07 Apr, 2017 02:20 PM

cycle yatra to mata vaishno devi

विश्व में शांति हेतु व भाईचारे का संदेश देने के मकसद से लगातार 28 वर्षों से साइकिल के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कर अपने

रामपुरा फूल (रजनीश): विश्व में शांति हेतु व भाईचारे का संदेश देने के मकसद से लगातार 28 वर्षों से साइकिल के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कर अपने इलाके का नाम रोशन करने वाले भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने इस बार 110वीं बार मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका। इस बार उन्होंने अपनी यात्रा 5 मार्च को भटिंडा से शुरू की थी और इस यात्रा के दौरान 2 हजार कि.मी. का सफर तय करते हुए मां वैष्णो देवी, नैना देवी, चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, कांगड़ा जी, चामुंडा जी व मनसा देवी के दर्शन करने के अलावा हरिद्वार में गंगा जी में डुबकी भी लगाई। 

इस यात्रा के साथ ही उनकी उक्त साइकिल यात्रा 5 लाख 22 हजार कि.मी. का आंकड़ा पार चुकी है। गुप्ता ने बताया कि उनको 14वीं बार बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ के दर्शन करने के लिए भटिंडा व जम्मू के डी.सी. की अनुमति मिल गई है। उन्होंने जम्मू से मैडीकल करवाने के पश्चात अपना पंजीकरण भी करवा लिया है। बाबा बर्फानी के दर्शनों हेतु वह भटिंडा से 20 मई को रवाना होंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!