Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 11:50 AM
गांव भागीवांदर में पिछले दिनों नशा तस्करी के अारोप में सरेआम काट कर कत्ल किए गए मोनूं अरोड़ा के कत्ल कांड में शामिल मुख्य अारोपी अमरिन्दर सिंह राजू ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
तलवंडी साबो (मुनीश): गांव भागीवांदर में पिछले दिनों नशा तस्करी के अारोप में सरेआम काट कर कत्ल किए गए मोनूं अरोड़ा के कत्ल कांड में शामिल मुख्य अारोपी अमरिन्दर सिंह राजू ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। राजू को गांव वासियों ने बड़े काफिले के रूप में थाना तलवंडी साबो में पुलिस आधिकारियों के सामने पेश कर उसकी गिरफ्तारी दी।
बताने योग्य है कि इस कत्ल कांड में पुलिस ने गांव के अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था परन्तु मृतक के पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दोषियों को गिरफ्तार न किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी जा रही थी। जिस कारण लगातार पुलिस की तरफ से इस मामले पर सख्ती की जा रही थी।