सनसनीखेज! पंजाब में गायों की हत्या कर नहर में फेंके अंग, मांस काट कर ले गए

Edited By Vatika,Updated: 27 May, 2022 04:23 PM

cow slaughting in machhiwara sahib

माछीवाड़ा  नजदीक सरहिंद नहर में अज्ञात तत्वों द्वारा गाय की हत्या कर उनके अंग नहर में फैंकने का मामला सामने आया है

श्री माछीवाड़ा साहिब(टक्कर) : माछीवाड़ा  नजदीक सरहिंद नहर में अज्ञात तत्वों द्वारा गाय की हत्या कर उनके अंग नहर में फैंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे कारण इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरहिंद नहर के पवात पुल पर आज किसी व्यक्ति ने देखा कि काफी मात्रा में थैले और कुछ गायों के अंग पानी में तैर रहे थे जिस संबंधित तुरंत माछीवाड़ा पुलिस थाना में सूचना दी गई।
.
इस घटना की सूचना मिलते ही शिव सेना नेता रमन वढेरा और समाज सेवी नीरज सिहाला भी मौके पर पहुंच गए और डी.एस.पी. समराला हरविंदर सिंह खैहारा के अलावा थाना प्रमुख विजय कुमार भी स्थिति का जायजा लेने आए। पानी में तैरते गायों के अंगों से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शरारती तत्वों की तरफ से उनका मास काट कर बाकी पूंछ, चमड़ी व अन्य अंगों को थैलों में बंद कर खुले पानी में फैंक दिया गया। पवात पुल की एक दीवार पर खून के निशान भी दिखाई दिए जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस स्थान से गायों के अंगों को नहर में फैंका गया। नहर में पानी कम होने के कारण यह गायों के अंग और भरे थैले बह न सके जिस कारण यह सारी घटना बारे जानकारी मिल सकी।

इस मौके पर थाना प्रमुख विजय कुमार ने बताया कि शिव सेना नेता रमन वढेरा और नीरज सिहाला के बयानों के आधार पर गायों की हत्या करने के कथित अरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही गोताखोरों को बुलाया गया है और गायों के सभी अंगों को बाहर निकाल वैटनरी डाक्टरों के एक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए। थाना प्रमुख ने कहा कि सरहिंद नहर में से गायों के सभी अंग बाहर निकालने के बाद ही पता लग सकेगा कि जिनकी हत्या की गई उन की कितनी संख्या है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गायों की संख्या 5 से अधिक लग रही थी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!