गुरदासपुर में 9 अन्य कोविड-19 मरीज पॉजीटिव, एक की मौत

Edited By Mohit,Updated: 28 Jun, 2020 06:52 PM

coronavirus 9 positive case

जिला गुरदासपुर में आज 9 अन्य कोविड-19 संक्रमित मरीज पॉजीटिव पाए गए है।

गुरदासपुर (विनोद/हरमन): जिला गुरदासपुर में आज 9 अन्य कोविड-19 संक्रमित मरीज पॉजीटिव पाए गए है। जिसमें एक केस नया, सात केस संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले तथा एक महिला लुधियाना में संक्रमित पाई गई है। हालांकि शनिवार देर रात एक बुजुर्ग 70 साल की महिला की मौत भी हो गई है। महिला बहादुर हुसैन खुर्द, बाला मसानिया तहसील बटाला की निवासी थी जिसकी अमृतसर में मौत हुई।

संक्रमित पाए गए केसों में नया मरीज धारीवाल तहसील के गांव वडैच का एक पाठी है जिसकी उम्र 48 साल की है। वहीं डेरा बाबा नानक के पुलिस कर्मचारी के ​संपर्क में आने वाले 3 लोग संक्रमित पाए गए है जिसमें 2 महिला तथा एक 16 साल का युवक है। एक मरीज फतेहगढ़ चूडि़या के गांव जोडि़या कलां का संक्रमित किसान के संपर्क में आने वाला एक अन्य व्यक्ति उम्र 40 साल पॉजीटिव पाया गया है। इसके साथ ही पठानकोट में ड्यूटी पर जाने वाले बटाला के हैल्थ वर्कर की पत्नी, बेटी सहित एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है। 

संक्रमित बटाला के भारत नगर कलौनी तथा गांव आलोवाल से है। लु​धियाना में भी गुरदासपुर की एक महिला मरीज संक्रमित पाई गई है। जो डी.एम.सी. लुधियाना में उपचारधीन है। गौर रहे कि शनिवार को अमृतसर में कोविड-19 संक्रमण से मरने वाली महिला जी.एम.सी. अस्पताल अमृतसर में दाखिल थी। उक्त महिला को दिल की बीमारी थी तथा किडनी भी खराब थी। उक्त महिला के फेफड़े में पानी भरा हुआ है तथा शूगर की मरीज थी। जिसके चलते इलाज के लिए वह अमृतसर थी। जहां उक्त के सैंपल लिए गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!