बरनाला में आज 36 नए कोरोना संक्रमित, जिले में 1209 लोगों की हुई घर वापसी

Edited By Mohit,Updated: 20 Sep, 2020 06:26 PM

coronavirus 36 positive case

जिला बरनाला में अब तक 26851 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 1333 मरीज पॉजिटिव...............

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला बरनाला में अब तक 26851 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 1333 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं और 24414 केस नेगेटिव पाए गए हैं। 771 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में अब तक 1209 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि बरनाला में कोरोना वायरस के 36 नए केस सामने आए हैं। 

जानकारी देते सिविल सर्जन डा. गुरिन्दरवीर सिंह ने बताया कि शहर बरनाला के अलग अलग हिस्सों में से 29 केस, ब्लाक धनौला में से 0 केस जबकि ब्लाक महल कलां में से 7 और ब्लाक तपा में से 0 केस सामने आए हैं। अब तक जिला बरनाला में 1666 केस सामने आए हैं। जिसमें से 16 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। 420 केस एक्टिव हैं। अब तक जिले में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!