लुधियाना में कोरोना का कहर, 2 साल की बच्ची आई Positive , 3 मरीज लापता, 1 की मौत

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2020 11:59 AM

corona in ludhiana

शहर में 2 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है।

लुधियाना (सहगल): शहर में 2 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके इलावा आर. पी. एफ. जवानों के संपर्क में आए 3 टिकट चैक्करों और 3अन्य मरीज़ पॉजीटिव पाए गए हैं। नाम-पता गलत होने के कारण अब तक उनका पता नहीं मिल सका है।

सेहत आधिकारियों के मुताबिक ऐसे लोग दूसरे लोगों को बीमार कर सकते हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए टीमें तैनात कर दीं गई हैं। इसके अलावा 27 वर्षीय नौजवान की मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सेहत आधिकारियों के मुताबिक 16 मई को उसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे, जबकि 18 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

सिवल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि अब तक 5078 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 4724 व्यक्तियों की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हुई है। 4471 व्यक्तियों के टैस्ट नेगेटिव आ चुके हैं। 125 रोगी ठीक होकर घर वापिस जा चुके हैं। इसके अलावा 2565 व्यक्ति अभी भी होम क्वारंटाइन चल रहे हैं और 176 व्यक्ति कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!