लोकतंत्र की हत्या कर कांग्रेस ने हाइजैक किया चुनाव: भगवंत मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 11:23 PM

congress hijacked elections by killing democracy bhagwant mann

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश के नगर परिषद और नगर निगम चुनाव को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने‘हाइजैक’कर लिया है। यहां जारी एक संयुक्त बयान में मान और पार्टी के पंजाब उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आरोप...

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश के नगर परिषद और नगर निगम चुनाव को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने‘हाइजैक’कर लिया है। यहां जारी एक संयुक्त बयान में मान और पार्टी के पंजाब उपाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि सत्ता के बूते पर राजनैतिक गुंडागर्दी करने में कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार ने पिछली बादल सरकार की 10 सालों की गुंडागर्दी को भी पीछे छोड़ दिया है। 

बयान में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री के गृह नगर पटियाला समेत अलग-अलग स्थानों पर की गई ‘गुंडागर्दी’ ने बूथ लूटने वाले पुराने बिहार की याद ताजा कर दी है। मान और अरोड़ा ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा है कि यदि हार के डर से विरोधी गुटों के कागज रद्द करने थे और बूथ लूटने थे तो चुनाव का ड्रामा रचने की क्या जरूरत थी? एक तानाशाही फरमान के साथ अपने मनचाहे कांग्रेसियों को सीधा ही नामजद कर लेना था। 

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर आरोप लगाते हुए आप नेताओं ने कहा कि अब हाईवे सड़कें रोककर लोकतंत्र की दुहाई दे रहे बादल यह भूल गए हैं कि सरकारी गुंडागर्दी के जो कांटे उन्होंने बीजे थे उसकी असली क्षतिपूर्ति अकाली दल, बादल और भाजपा की बजाय प्रदेश के आम लोगों को भुगतनी पड़ रही है। मान और अरोड़ा ने पटियाला में‘सरकारी धक्केशाह’के खिलाफ धरना दे रहे पार्टी नेताओं डा. बलवीर सिंह, करनवीर सिंह टिवाना, पटियाला निगम के प्रधान तेजिन्दर मेहता, पटियाला देहाती जिला प्रधान एडवोकेट ज्ञान सिंह मुंगो समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी कड़ी आलोचना की।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!