Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Dec, 2021 05:02 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राहुल गांधी के साथ चन्नी की मीटिंग होने जा रही है। पता चला है कि सिद्धू और सुनील जाखड़ को भी हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाया गया है। राहुल-चन्नी की मीटिंग में राज्य के राजनीतिक हालातों बारे व होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
बता दें कि सी.एम. चन्नी आज सुबह मोगा में लोगों की रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वहां पर रैली को संबोधित करने के बाद उन्हें कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिल्ली तलब किया गया है। सी.एम. चन्नी ने जबसे राज्य में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है, तबसे उन्हें लगातार दिल्ली बुलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here