कांग्रेस ने पंजाब की जनता को दिया धोखा : भाजपा

Edited By Anjna,Updated: 03 Jul, 2018 08:44 AM

congress gave the people of punjab cheating

प्रदेश में डेढ़ साल तक जनता की कोई फरियाद न सुनने और नशे के दलदल में धंस रहे पंजाब को लेकर कांग्रेस के पास कोई ठोस नीति न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकार्ई ने सोमवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका।

जालंधर (रविंदर): प्रदेश में डेढ़ साल तक जनता की कोई फरियाद न सुनने और नशे के दलदल में धंस रहे पंजाब को लेकर कांग्रेस के पास कोई ठोस नीति न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला इकार्ई ने सोमवार को मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह का पुतला फूंका।

कंपनी बाग चौक में भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा की अगुवाई में पार्टी वर्करों व नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को डेढ़ साल हो गया है, मगर जिन वादों के कारण सरकार आई थी, उनमें एक भी पूरा नहीं कर पाई और प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया है। वर्करों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंद्र भगत व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि पंजाब में ड्रग माफिया और अधिक पांव फैलाने लगा है। नौजवान रोजाना मर रहे हैं, मगर कांग्रेस सरकार गहरी नींद में है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन राज में तो पुलिस पर भी नशा बेचने व बिकवाने के आरोप लग रहे हैं। अभी हाल में ही कुछ युवा लड़कियों ने कपूरथला में नशा छुड़ाओ केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री के सामने सरकार व पुलिस की पोल खोल कर रख दी। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि नौजवानों को प्रत्येक घर में नौकरी देने का वायदा भी हवा-हवाई हो चुका है। नौजवानों को मोबाइल फोन देने के वायदे का भी कुछ अता-पता नहीं । किसान अभी भी कर्ज माफ न होने के कारण लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। रेत पूरी तरह से खनन माफिया के हाथों में है और मुख्यमंत्री लोगों की जरूरतों को अनदेखा कर मौज-मस्ती में समय बिता रहे हैं। 

80 वार्ड, मगर जिला स्तरीय धरने में पहुंचे मात्र 100 लोग
प्रदेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का यह पहला व्यापक अभियान था। इसके लिए भाजपा हैड ऑफिस से सभी नेताओं व वर्करों को बाकायदा फोन कर सूचना भी दी गई थी, मगर धरना-प्रदर्शन में पहुंचे कुछेक ही नेता व वर्कर। शहर में 80 वार्ड हैं, मगर इन 80 वार्ड के हारे व जीते पार्षद भी नहीं पहुंच सके। 60 के करीब जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं, मगर इनमें से नाममात्र ही नजर आए। 5 के करीब मोर्चा हैं, मगर इनमें से कुछ ही सक्रिय नजर आए। महिला मोर्चा तो कहीं दिखाई ही नहीं दी। 14 के करीब पार्टी के मंडल प्रधान हैं, मगर प्रोग्राम में इक्का- दुक्का ही नजर आए। पूर्व विधायकों की मेहनत जरूर दिखाई दी, जो अपने साथ कुछेक वर्करों को लेकर आए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!