Lockdown में नहीं था काम, ढाबा मालिक ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Vatika,Updated: 16 Sep, 2020 01:03 PM

commit suicide due to lockdown

ढाबा मालिक ने सैक्टर-45 स्थित ढाबे में ग्रिल से फंदा लगा लिया। कर्मचारी जब ढाबे पर पहुंचा तो मालिक को फंदे पर लटकता देख सूचना पुलिस को दी।

चंडीगढ़ (सुशील राज) : ढाबा मालिक ने सैक्टर-45 स्थित ढाबे में ग्रिल से फंदा लगा लिया। कर्मचारी जब ढाबे पर पहुंचा तो मालिक को फंदे पर लटकता देख सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबा मालिक को फंदे से उतारा व जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान धनास निवासी 22 साल के राजू के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

सैक्टर-34 थाना पुलिस ने बताया कि धनास में रहने वाला राजू सैक्टर-45 में ढाबा चलाता था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह ढाबे का एक कर्मचारी पहुंचा तो  राजू ग्रिल के सहारे फंदे पर लटका था। इसकी सूचना कर्मचारी ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को दी। कर्मचारी ने बताया कि मालिक लॉकडाऊन में काम न होने के कारण परेशान चल रहा था। राजू 10 से 15 साल से ढाबा चला रहा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!