NRI बेटी का बेरहमी से कत्ल कर पिता ने लगाया फंदा

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2019 09:19 AM

commit suicide

मजीठा रोड स्थित गुलमोहर एवेन्यू निवासी डेविड मसीह द्वारा मायके रहने 7 दिन पहले आई लड़की का बेरहमी से कत्ल करने के उपरांत खुद पंखे से फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

अमृतसर(अरुण): मजीठा रोड स्थित गुलमोहर एवेन्यू निवासी डेविड मसीह द्वारा मायके रहने 7 दिन पहले आई लड़की का बेरहमी से कत्ल करने के उपरांत खुद पंखे से फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

PunjabKesari

जब चर्च गई डेविड मसीह की पत्नी मदीना द्वारा बार-बार फोन करने पर दोनों बाप-बेटी ने फोन नहीं उठाया तो उसने पड़ोसी को फोन करके पता लगाने के लिए कहा। घटना की जानकारी मिलते ही डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन मुखविंद्र सिंह भुल्लर, ए.सी.पी. नॉर्थ सर्बजीत सिंह बाजवा और थाना सदर प्रभारी इंस्पैक्टर कमलजीत सिंह पुलिस पार्टी  घटनास्थल पर पहुंचे।

डिप्रैशन में रहता था डेविड मसीह  
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डेविड मसीह जो पावरकॉम विभाग से जे.ई. रिटायर्ड हुआ था, की लड़की (नीलोफर) जिसकी करीब 10 वर्ष पहले लुधियाना निवासी संदीप के साथ शादी हुई थी। नीलोफर कुछ वर्ष यू.के. रहने के उपरांत वापस भारत आई थी। 7 दिन पहले वह अपने मायके घर गुलमोहर एवेन्यू आई थी। डेविड मसीह की पत्नी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे उसके पति ने उठ कर उसे अपनी दिमागी परेशानी के बारे में अवगत करवाया, जिसको चाय का कप देने के उपरांत वह कुछ समय के लिए सो गया और करीब सुबह 9:&0 बजे वह चर्च चली गई। डेविड मसीह द्वारा उसको कुछ समय बाद चर्च पहुंचने के बारे में कहा गया। करीब 1 घंटे के बाद उसने दोनों के मोबाइल पर फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिला। उसने पड़ोसी को फोन कर पता लगाने के लिए कहा। पड़ोसी ने घर की दीवार फांदकर देखा तो दोनों बाप-बेटी के शव पड़े थे। नीलोफर को लोहे की रॉड से मारने के बाद डेविड मसीह ने खुद को पंखे से फंदा लगा लिया था। पुलिस को दिए गए बयानों में मृतक डेविड मसीह की पत्नी मदीना ने बताया कि उनका लड़का जोकि न्यूजीलैंड में रहता है, के विवाह उपरांत उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई थी। इसे लेकर उसका पति बहुत डिप्रैशन में रहता था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!