Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 01:43 PM
ब्लाक अमलोह के गांव झंबाला में आज एक किसान ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
अमलोह (गर्ग): ब्लाक अमलोह के गांव झंबाला में आज एक किसान ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
ए.एस.आई. महिमा सिंह ने बताया कि गांव झंबाला के किसान भगवंत सिंह (49) पुत्र दलीप सिंह ने आज अपने खेतों में जाकर कोई जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक भगवंत सिंह के सिर 15 लाख रुपए का कर्ज था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया। उस पर एक बैंक के साढ़े 12 लाख के अलावा सोसायटी को 3 लाख रुपए का कर्ज वापस करना था जिसको लेकर वह परेशान रहता था।
सूत्रों के मुताबिक मृतक ने अपनी लड़की की शादी 2014 में की थी, उसी समय बैंक से कर्ज लिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र नवप्रीत सिंह के बयान पर आई.पी.सी. की धारा 174 अधीन कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम स्थानीय सिविल अस्पताल में करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।