Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2022 03:47 PM
तरनतारन के चर्च में हुई बेअदबी की घटना को लेकर पंजाब के सी.एम भगवंत मान
चंडीगढ़ : तरनतारन के चर्च में हुई बेअदबी की घटना को लेकर पंजाब के सी.एम भगवंत मान ने ट्वीट सामने आया है। सी.एम. मान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ''पंजाब का भाईचारा तोड़ने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। तरनतारन वाली घटना बेहद दुखद है। इसकी जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश''।
गौरतलब है कि बीती देर रात गांव ठक्करपुरा स्थित कैथोलिक चर्च में कुछ शरारती तत्वों ने घुसकर मूर्तियों की तोडफ़ोड़ करते हुए फादर की कार को आग लगा दी थी। यह सारी घटना चर्च में हुई। सी। टी। भी यह कैमरों में कैद हो गया है। इस घटना के बाद ईसाई समुदाय में काफी रोश पाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here