Edited By Kamini,Updated: 12 Sep, 2023 02:55 PM
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर छावनी में सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।
फिरोजपुर : पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिरोजपुर छावनी में सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सारागढ़ी की 126 वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजिल दी। इस मौके सी.एम. मान ने 2 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सारागढ़ी वॉर मेमोरियल का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि इस स्मारक के लिए जितनी जरूरत होगी सरकार उनता पैसा देगी।
इस दौरान सी.एम. मान ने सिख रेडिमेंट के 21 बहादुरों को नमन किया और बताया कि कैसे सिख रेजिमेंट के 21 बहादुरों ने अफगानों की 10 हजार से ज्यादा फौज से लोहा लिया था। सी.एम. मान ने कहा कि जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में 1 करोड़ रुपए जारी किए गए थे, 25 लाख रुपए की कमी की कारण काम शुरू नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि किसी भी कोने में संकट हो में पंजाब सरकार का लंगर जरूर पहुंचता है।
सी.एम. मान ने कहा कि दिसंबर महीने में पंजाब सरकार द्वारा कोई जश्न या प्रोग्राम नहीं मनाया जाएगा। दिसंबर महीना पंजाब के लिए शोक का महीना है क्योंकि इस महीने श्री गुरु गबिंद सिंह जी का पूरा परिवार शहीद हो गया था। आगे उन्होंने कहा कि ख्यालों से इंसान बड़ा बनता है ना कि उम्र से बड़ा बनता है। बताया जा रहा है कि नींव पत्थर रखने से पहले सी.एम. मान ने अखंड पाठ में शामिल हुए। समारोह के समाप्त होने के बाद उन्होंने गुरु का लंगर भी छका।
आपको बदा दें सारागढ़ी वार में सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने अफगानों की 10 हजार की फौज से टक्कर ली थी। इस दौरान करीब 600 अफगानों को मौत के घाट उतार कर शहीदी प्राप्त की थी। इन 21 बहादुरों को ब्रिटेन की संसद में सलाम भी किया गया था। यह भी बता दें इस वार में शहीद सिख सैनिक फिरोजपुर व अमृतसर से संबंधित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here