Jalandhar पहुंचे CM मान व अरविंद केजरीवाल, लोगों को दी बड़ी सौगात

Edited By Kamini,Updated: 02 Mar, 2024 09:22 PM

आम आदमी पार्टी सुप्रीम व दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे।

जालंधर : आम आदमी पार्टी सुप्रीम व दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई ऐलान किए। जालंधर पहुंचे सी.एम. मान लोगों को मोहल्ला क्लीनिक समर्पित किए। आज पंजाब में नए 165 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए जिनकी शुरूआत जालंधर से की गई। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा पहले लोगों को दूसरे इलाके में इलाज के लिए क्लीनिक पर जाना पड़ता था अब हर इलाके में मोहल्ला क्लीनिक है। पंजाब में अब तक 829 क्लीनिक खुल चुके हैं। सी.एम. मान ने कहा कि जितने ज्यादा क्लीनिक होंगे डाक्टरों को मरीजों को चैक करने का उतना अच्छा समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें : राजनीति में चल रही अटकलों पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने लगाया विराम, ट्वीट कर कही ये बात

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस यह क्लीनिक लोगों को विश्व स्तरीय इलाज और जांच की सहूलतें मुफ्त प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य भर में एक करोड़ से अधिक मरीज इन आम आदमी क्लीनिकों से इलाज करवा चुके हैं। इसी तरह इन क्लीनिकों में कुल 41 किस्म के जांच टैस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। सबसे अधिक इन क्लीनिकों ने राज्य में प्रचलित अलग-अलग बीमारियों की जांच करने और इनका प्रभावशाली ढंग के साथ मुकाबला करने के लिए डाटाबेस तैयार करने में सरकार की मदद की है। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में मरीजों को दवाएं मुफ्त दीं जा रही हैं। क्लीनिकों ने राज्य के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति ला दी है क्योंकि इन क्लीनिकों में रोजमर्रा के आने वाले 95 प्रतिशत से अधिक मरीज अपनी बीमारियों से ठीक हो जाते हैं। सी.एम. मान ने आगे कहा कि आज राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज 165 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहलकदमियों को पंजाब में भी दोहराया गया है। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे दिल्ली की तरह पंजाब के लिए केंद्र द्वारा फंड रोक दिए गए हैं परन्तु फिर भी राज्य सरकार आम लोगों के भले के लिये अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है जो लोगों को बड़े स्तर पर लाभ पहुँचाने के लिए आगे बढ़ेगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि गणतंत्र दिवस से लेकर मरीजों को सभी दवाएँ हस्पताल के अंदर से मुहैया करवाई जा रही हैं और लोगों को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है। लोकसभा उपचुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने हमारे हक में बड़ा जनादेश दिया था और इसके बाद शहर के विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्य आरंभ किये जा चुके हैं और कई और भी प्रक्रिया अधीन हैं। राज्य की सभी 13 सीटें जीतने के बाद राज्य के संसद मैंबर केंद्र सरकार को राज्य के किसी भी फंड पर रोक नहीं लगाने देंगे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारा 8 हजार करोड़ रुपए का फंड रोका, फिर भी हमने नहीं कहा कि खजाना खाली है। सी.एम ने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा एम.पी. को जीत दिलाओ  ताकि केंद्र पर दबाव बना सके।उन्होंने कहा कि अफसरों से हर महीने फीडबैक लिया जा रहा है, घोटाला होने का सवाल ही नहीं है। सी.एम. मान कहा कि जालंधर मीडिया राजधानी है, यहां पर कोई बात छुप नहीं सकती। सब कुछ सामने आ ही जाता है। इस दौरान सी.एम. मान ने बताया कि कल को स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन कर रहे हैं। ये स्कूल लुधियाना के इंद्रा पुरी में जोकि काफी गरीब बस्ती है वहां पर खुल रहा है। बड़ी बात ये है कि पंजाब का पहला स्कूल है, जहां पर स्वीमिंग पुल हैं बनाया गया है।सी.एम. मान ने पंजाब की वेरका कंपनी को बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि अब पंजाब का दूध, पनीर, दहीं व पिन्नियां दिल्ली में भी बिकेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वेरका के बूथ खुलेंगे, इसका नाभा हाउस में हैडआफिस बना दिया है। दिल्ली में एमसी ने लिखित दे दिया है कि 100 से 150 तक वेरका बूथ खोल सकेते हैं। अब दिल्ली में भी वेरका प्रोडक्ट्स बेचे जाएंगे। 

आर.डी.एफ. और एन.एच.एम. के तहत फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के विकास को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 8000 करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके के साथ रोक दिया गया है, जोकि राज्य के साथ सरासर बेइन्साफी है। केंद्र सरकार को आने वाले लोकसभा मतदान में हरा कर उनको सबक सिखाना चाहिए। प्रमुख ने आगे बताया कि लुधियाना में अत्याधुनिक राह पर स्थापित किया स्कूल आफ एमिनेंस रविवार को लोगों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक और क्रांतिकारी कदम है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विशेष तौर पर कमज़ोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करना है। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि जल्दी ही दिल्ली में वेरका दूध के 125 नये बूथ खोले जाएंगे जिससे राज्य के किसानों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गारंटी देकर अरविन्द केजरीवाल की दूरदर्शी सोच की नकल की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भारतीय राजनीति केंद्र पर लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने विघनकारी राजनीति को नकार कर मूल्यों पर आधारित राजनीति की शुरुआत करके राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पैंतरे पर व्यंग्य करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ’एक राष्ट्र, एक शिक्षा’ और ’एक देश, एक इलाज’ के एजंडे पर क्यों नहीं चल रहे। उन्होंने कहा कि कान्वेंट स्कूलों और सरकारी स्कूलों में दी जा रही शिक्षा में बड़े स्तर पर विभिन्नताएं है परन्तु दुर्भाग्यवश किसी ने भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा विभाजन है। उन्होंने कहा कि लच्छेदार भाषणों की महारत रखने वाले मोदी ने सिर्फ अच्छे दिन आदि के नारे लगा कर लोगों को मूर्ख बनाया है। 

यह भी पढ़ें : Weather: पंजाब के 17 जिलों में Alert, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

अकाली दल और भाजपा के दरमियान प्रस्तावित गठजोड़ के बारे टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियां कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं हुई बल्कि पहले ही घी खिचड़ी हैं। उन्होंने अकालियों को यह बताने की चुनौती दी कि वह किस मुंह के साथ भाजपा के साथ हाथ मिला रहे हैं, जिसके हाथ बेकसूर किसानों के खून के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानी मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं और इसी तरह राज्य के साथ जुड़े मसलों का भी कुछ भी नहीं बना। अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक पहलकदमी के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इसको पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों की तरफ से मौका दिए जाने के बाद इसको पंजाब में सफलतापूर्वक लागू किया गया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि पंजाब ने पिछले 75 सालों में पहली बार ऐसा इंकलाब देखा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को मानक स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए ऐसे और फैसले भी लिए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी होने के नाते वह आम आदमी की तकलीफों से अच्छी तरह अवगत हैं और सरकार की तरफ से ऐसी पहलकदमियां किए जाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में यह क्रांति देखने को मिली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग घटिया दर्जे की राजनीति नहीं चाहते बल्कि वह काम करने वाली सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में बेमिसाल काम किये गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विकास और क्रांति के इस दौर को जारी रखने के लिए सभी 13 लोक सभा सीटें आम आदमी पार्टी को मिलनी चाहिएं। 

दिल्ली सी.एम. अरविंद ने कहा कि केंद्र की तरफ से राज्य के साथ किए जा रहे सौतेली मां वाले सलूक को रोकने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य के साथ बेइंसाफी करने के लिए पंजाब निवासी केंद्र सरकार को कभी भी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोक सभा मतदान के लिए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर दिया जायेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में कई जनहितैषी और विकासमुखी पहलकदमियां करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब और यहां के लोग खुशकिस्मत हैं कि उनको भगवंत सिंह मान जैसा मुख्यमंत्री मिला है क्योंकि आजकल ऐसे ईमानदार नेता बहुत कम मिलते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन राज्य के हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास हो रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!