CM  मान का PM मोदी पर तीखा हमला, कहा- अगर 2024 में भाजपा जीती तो बदल देंगे ...

Edited By Urmila,Updated: 11 Jun, 2023 04:15 PM

cm maan s sharp attack on pm modi said if bjp wins in 2024

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन किया।

नई दिल्ली/जालंधर: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन किया। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते कहा कि मोदी साहब और भाजपा नहीं चाहती की कि और पार्टी सरकार बनाए।  विधायकों की खरीदो-फरोख्त कर सरकारें गिराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी 2024 का चुनाव जीतती है तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा।  कोई चुनाव नहीं होगा और नरेंद्र मोदी 'नरेंद्र पुतिन'बन जाएंगे। मान ने कहा कि अब आदमी भी कहता है कि बीजेपी का मतलब है- भारतीय जुगाड़ू पार्टी है।

भगवंत मान ने कहा कि आज यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है। यह बात लोगों तक पहुंचानी है  कि कैसे आपके अधिकारों को छीना जा रहा है। आप लाइन में खड़े होकर वोट देते हैं और एक नेता चुनते हैं लेकिन मोदी साहब और भाजपा नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई और पार्टी  सरकार बनाए।

भगवंत मान ने कहा कि अगर चुनाव में बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो ये लोग पिछले दरवाजे से बनाएंगे। उनके विधायक खरीद लेते हैं। फिर उपचुनाव करवाते हैं। सुबह 4 बजे राज्यपाल को जगाओ। सी.एम. को एक बार शपथ दिला दीजिए, बाकी बाद में देखे लेंगे। यह सब चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!