CM मान ने सभी जिलों के DC से की बैठक, अफसरों को दिए ये खास निर्देश
Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2023 03:05 PM

भगवंत माने ने आज सभी जिलों के डी.सी. के साथ बैठक की।
पंजाब डेस्कः मुख्यमंत्री भगवंत माने ने आज सभी जिलों के डी.सी. के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की लोक भलाई स्कीमों की समीक्षा की, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर लिखा" सभी अफ्सरों को लोगों के बीच जाकर समस्या सुनने और हल करने के लिए कहा है..साथ ही सेवा केंद्र, आम आदमी क्लीनिक और ड्राईविंग लाइसेंस की परेशानी पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए है।