Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Nov, 2021 06:10 PM
राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बंगा में लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए।
बंगा : राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बंगा में लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस मौके पर सी.एम. चन्नी ने इलाका वासियों के लिए 25 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर डिग्री कालेज का होना भी बहुत जरूरी है, जिसके लिए चन्नी ने बाबा अंबेदकर साहब के नाम पर 15 करोड़ रुपए की लागत से डिग्री कालेज बनाने की भी घोषणा की। सी.एम. चन्नी ने क्षेत्र के नौजवानों के लिए 12 करोड़ रुपए की लागत से एक स्टेडियम बनाने का भी वादा किया। क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए भी चन्नी ने 32 करोड़ रुपए जारी करने को कहा। इसके साथ ही चन्नी ने बंगा में एक फायर स्टेशन बनाने की भी घोषणा की। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़शंकर रोड के टैंडर लग गए हैं, इसका कार्य भी तुरन्त शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और कहा कि दोआबे वाले जो कहेंगे, वह करने के लिए तैयार हैं। चन्नी ने एन.आर.आई. वर्ग का भी धन्यवाद किया, जो गांवों की सेवा कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here