सी.एम. मान जनता के लिए लगाएंगे दरबार, लोगों से होंगे रू-ब-रू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 May, 2022 10:09 AM

cm honor will be held for the public

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तऱफ से एक अच्छी पहलकदमी की शुरूआत की जा रही है।

लुधियाना (विक्की) : राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तऱफ से एक अच्छी पहलकदमी की शुरूआत की जा रही है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान कल सुबह चंडीगढ़ में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं, जिसमें CM मान लोगों से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह जनता दरबार पंजाब भवन में कल सुबह 11:00 बजे लगाया जाएगा, जहां पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर सी.एम. भगवंत मान से बातचीत करेंगे। 

इस दौरान भगवंत मान के साथ सभी विभागों के सीनियर अफसर मौजूद रहेंगे। जिस-जिस विभाग में लोगों की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें मौके पर ही हल किया जाएगा। पिछली कैप्टन सरकार समय पर लोगों के मन में यह रोष था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को नहीं मिलते।

जिक्रयोग्य है कि राज्य की जनता कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी और अपने कई अन्य तरह के मुद्दों को लेकर काफी कशमकश में है और वह सरकार से कई मुद्दों पर सीधा संपर्क करना चाहते हैं, उनकी इन्हीं समस्याओं को जानने के लिए कल मुख्यमंत्री द्वारा जनता दरबार लगाया जा रहा है। 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!