गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर CM मान ने पंजाब के इस जिले को दी सौगात

Edited By Kalash,Updated: 24 Feb, 2024 04:20 PM

cm bhagwant mann dedicated guru ravidas memorial to people

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर स्थित खुरालगढ़ साहिब नतमस्तक हुए

होशियारपुर : श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर स्थित खुरालगढ़ साहिब नतमस्तक हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां रखे गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'गुरु रविदास मेमोरियल' श्री खुरालगढ़ साहिब का उद्घाटन किया और इसे संगत को समर्पित किया। उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वह खुद को बहुत ही भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि यह सेवा उनके हिस्से आई है।     

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन को लेकर अहम खबर, इस तारीख तक टला दिल्ली कूच

उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब को बड़ा पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व श्री खुरालगढ़ साहिब में मनाने का ऐलान भी किया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब में 664 आम आदमी क्लिनिक बनाए गए हैं और एक-दो दिनों में 150 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।      

PunjabKesari

सी.एम. मान ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों में कोई काम नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी की नीयत बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा कि आप सरकार जब पंजाब में आई तो सबसे पहले यह फैसला किया था कि सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर लगेगी ताकि उनकी तस्वीरें देख कर अधिकारी रिश्वत लेने से शर्म करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को शानदार बनवाया गया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही घरों की गरीबी दूर होगी। पिछली सरकारों ने नबूझकर गरीबों के बच्चों को 75 साल तक अनपढ़ रखा ताकि कोई अफसर न बन जाए। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों में कोई कमी नहीं है बस उन्हें मौका नहीं मिलता था। 

यह भी पढ़ें : चर्चित चीफ टाउन प्लानर को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कई बड़े अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

सी.एम. मान ने कहा कि 40 हजार से अधिक युवकों को नौकरियां दीं गई हैं, जो कि रिश्वत नहीं मैरिट के आधार पर नौकरियां दी गई। वह युवकों को अफसर बना रहे हैं। विरोधियों पर भड़कते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह आटे के बिस्कुट वाले हैं और सोने के बिस्कुट वाले नहीं। उनका कहना है कि विरोधी सुबह ही उनहें गालियां निकलना शुरू कर देते हैं। वह आम घर से संबंधित हैं पंजाब के लोगों ने उन्हें सी.एम. बनाया है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग मोहल्ला क्लिनिकों में इलाज करवा चुके है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का बुखार की गोली से लेकर 50 लाख तक का ऑपरेशन मुफ्त किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब के खजाने में कोई कमी नहीं है और लोगों की भलाई के लिए लगातार काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब बचाओ नहीं परिवार बचोओ यात्रा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!