Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jul, 2022 10:20 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए हैं, जहां पर डाक्टरों द्वारा उनका रूटीन चैकअप किया जाएगा। रूटीन चैकअप होने के बाद और रिपोर्ट आने पर ही सी.एम. मान अस्पताल से घर लौटेंगे।
जिक्रयोग्य है कि सी.एम. भगवंत मान के एडमिट होने से कुछ घंटे पहले ही उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी की गई थी, लेकिन तब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कुछ ऐसा जिक्र नहीं किया था। लेकिन अभी खबर मिली है कि भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए हैं, जहां उनका रूटीन चैकअप किया जाएगा।