Flex Board के कारण हुए झगड़े में मुलाजिम की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 23 Dec, 2020 05:41 PM

clash between two groups

जीरकपुर की वी.आई.पी. रोड पर शोरूम की मैडीकल दुकान के मुलाजीम की मारपीट करके गंभीर रूप में घायल करने का मामला सामने आया है।

जीरकपुर (मेशी): जीरकपुर की वी.आई.पी. रोड पर शोरूम की मैडीकल दुकान के मुलाजीम की मारपीट करके गंभीर रूप में घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी मैडीकल शॉप के मालिक रोहित ने बताया कि शोरूम की पहली मंजिल पर उनकी दुकान है और दूसरी मंजिल पर बीर प्रापर्टी का दफ़्तर है। 

उन्होंने कैमिस्ट की फ्लैक्स के अलावा शोरूम को किराए पर देने के लिए एक और फ्लैक्स लगाई थी, जिसका विरोध करते बीर प्रापर्टी के लड़के विशेष मेहरा और सिद्धांत मेहरा दोनों भाइयों के साथ पहले भी तकरार हुई थी, जिस दौरान नजदीकी दुकानदारों ने समझौते के तहत एक छोटा फ्लैक्स बोर्ड दुकान के बाहर लगा दिया लेकिन दोनों भाइयों ने ऐतराज़ जताते गत दिवस बेसबॉल लेकर दुकान पर हमला करते मुलाजीम सुनील की भारी मारपीट की। जिस कारण वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

उक्त घटना जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में दोनों भाई मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन पुलिस की ढीली कारगुज़ारी उस समय सामने आई जबकि समूह सबूतों के बावजूद दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। इस संबंधित थाना जीरकपुर के एस.आई मनदीप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत के आधार पर थाने बुलाया गया है। गंभीर मामले की जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!