Edited By Mohit,Updated: 14 Jul, 2020 09:04 PM
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजीटिव आई है।
जालंधरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजीटिव आई है। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों में भी सहम का माहौल बनना शुरु हो गया है। इसके चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने ट्वीट करते हुए तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे मंत्री मंडल के सहयोगी राजिंदर बाजवा के जल्दी स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं। उनकी रिपोर्ट आज कोरोना पॉजीटिव आई है। आपको दोबारा मिलने का इंतजार कर रहा हूं।