VIP सुरक्षा में तैनात Inspector Couple को लेकर एक और बड़ा खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2024 03:01 PM

chandigarh inspector couple in dock for disproportionate assets

इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों के 30 लाख आय में से दस लाख रुपए रसोई का खर्च पाया गया है।

चंडीगढ़: सी.बी. आई. आय से अधिक संपत्ति मामले में इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उनकी पत्नी परमजीत कौर की चल और अचल संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही है। एफ. आई. आर. दर्ज करने के बाद सी. बी. आई. की टीमें छोटी से छोटी चीजों का रिकॉर्ड हासिल कर रही हैं। इंस्पैक्टर दंपति की संपत्ति आय से अधिक एक करोड 47 लाख 26 हजार 128 रुपए मिले थे। इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों के 30 लाख आय में से दस लाख रुपए रसोई का खर्च पाया गया है।

सी. बी. आई. ने इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उसकी पत्नी परमजीत कौर की संपत्ति के ब्यौरे के लिए पहली जनवरी 2017 से 28 फरवरी 2021 तक का रिकॉर्ड हासिल किया है। पहली जनवरी 2017 को चल और अचल  संपित 13 लाख 22 हजार 772 रुपए थी, जिसमें इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखें के एच.डी.एफ.सी. बैंक में बैलंस 3 लाख 83 हजार 80 रुपए, ज्वैलरी आइटम तीन लाख 50 हजार रुपए और पत्नी परमजीत कौर का बैंक बैलेंस पांच लाख 89 हजार 692 रुपए था। 28 फरवरी, 2021 तक अचल संपत्ति में इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उनकी पत्नी ने 2017 में सैक्टर-36 बी में मकान नं 555/2 में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी, जिसकी कीमत एक करोड़ 28 लाख 62 हजार 500 रुपए थी। 15 जुलाई, 2021 को मकान सेखों ने पत्नी के नाम ट्रांसफर करवाया दिया था। इसके अलावा मुल्लांपुर गरीबदास में उनकी पत्नी और रोशनी अरोड़ा के नाम 40 लाख 56 हजार रुपए कीमत का संयुक्त प्लॉट लिया था। सेखों ने प्लॉट की आधी कीमत 20 लाख 28 हजार रुपए दी थी। 28 फरवरी, 2021 मूवेबल संपति में इस्पैक्टर हरिंदर सेखों के बैंक अकाऊंट में 14 लाख 10 हजार 88 रुपए, ज्वैलरी साढ़े चार लाख रुपए, हाऊसहोल्ड आर्टिक्ल पांच  लाख रुपए और इंस्पैक्टर परमजीत कौर के 5 बैंक अकाऊंट में 13 लाख 17 हजार 472 5 रुपए मिले थे। 


14 फरवरी को दर्ज की थी एफ.आई.आर.
सी.बी.आई. ने 14 फरवरी को प्रीवैंशन • ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) रीड विद 13(1) (ई), 13(2), 13(1) (बी), 12 और आई.पी.सी. की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया था। सी.बी.आई. की टीम ने करीब 7  घंटे तक इंस्पेक्टर सेखों के सेक्टर-36 बी स्थित घर में सर्च की थी। सी.बी. आई. ने चंडीगढ़ पुलिस में सेखों की ज्वाइनिंग से लेकर प्रमोशन और पोस्टिंग तक का रिकॉर्ड जुटाया है, जिसमें अहम पोस्टिंग, - प्रमोशन से लेकर वेतनमान संबंधित - ब्यौरा है। हरिंदर सेखों बतौर असिस्टैंट सब इंस्पैक्टर पद पर 5 अक्टूबर, 1997 को - भर्ती हुए थे। वर्ष 2005 में सब-इंस्पैक्टर प्रोमोट हुए और 2015 में इंस्पैक्टर बन गए। जुलाई, 2023 में ऑप्रेशन सैल इंचार्ज बनाया गया और उसी महीने उनका नाम 7 लाख रुपए के रिश्वत मामले में उछल गया। इसके बाद ही चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑप्रेशन सैल से हटाकर सिक्योरिटी विंग में भेज दिया था। हालांकि उस समय भी पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों ने उनके इस तबादले को रूटीन प्रक्रिया बताया था। सी.बी.आई. जांच में सामने आया कि पहली जनवरी, 2017 से 28 फरवरी, 2021 तक इंस्पैक्टर हरिंदर सिंह सेखों और उनकी पत्नी इंस्पैक्टर परमजीत कौर की सैलरी और अन्य अलाऊंस 50 लाख रुपए मिले हैं, जिसमें लोन की किस्त, लाइफ इंश्योरैंस समेत अन्य खर्च किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!