Edited By Kalash,Updated: 24 Apr, 2022 04:05 PM

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की तरफ से हाल ही में 10वीं से 12वीं क्लास के सिलेबस में किए कुछ बदलावों ने नई चर्चा छेड़ दी हैं। यही नहीं, बोर्ड के इस बदलाव
लुधियाना (विक्की): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की तरफ से हाल ही में 10वीं से 12वीं क्लास के सिलेबस में किए कुछ बदलावों ने नई चर्चा छेड़ दी हैं। यही नहीं, बोर्ड के इस बदलाव पर स्कूली विद्यार्थियों की राय भी बंटी हुई दिखाई देने लगी है। हालांकि कोई भी अध्यापक खुल कर तो इस बार में अपने विचार नहीं रख रहा पर आपस में कुछ अध्यापक इस पर चर्चा जरूर कर रहे हैं।
बता दें कि सी.बी.एस.ई. ने नए शैक्षिक सैशन के लिए हाल ही में सिलेबस जारी किया है। इसमें क्लास 10वीं से 12वीं तक के सिलेबस में कुछ फेरबदल कर 30 प्रतिशत सिलेबस कम किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि पिछले एक दशक से 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई जा रही ‘प्रजातांत्रिक राजनीति’ नामक पुस्तक में फैज की नज्में हटा दीं गई हैं। साथ ही 11वीं की हिस्ट्री की बुक से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी गायब कर दी गई है। 12वीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव किया गया है।
हालांकि सिलेबस में इन बदलावों पर अध्यापकों की राय भी बंटी हुई है। कोई इसे विद्यार्थियों के फायदे में बता रहा है तो किसी का मानना है कि इसके साथ विद्यार्थी बहुत सी महत्वपूर्ण बातें जानने से वंचित रह जाएंगे। हालांकि सी.बी.एस.ई. अधिकारियों का तर्क है कि जो भी बदलाव सिलेबस में किए गए हैं, वह विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव पर हुए हैं। इस संबंधी बोर्ड भी अपनी स्टेटमेंट जारी कर सकता है।
यह हुए हैं बदलाव:
10वीं के खाद्य सुरक्षा अध्याय से क्षेत्र पर वैश्वीकरण के प्रभाव के हिस्से को हटाया।
11वीं के इतिहास की पुस्तक से इस्लाम की स्थापना, उसके उदय और विस्तार की कहानी को हटाया।
11 वीं क्लास के गणित की किताब में भी कई बदलाव।
12 वीं के राजनीति शास्त्र से शीत युद्ध काल और गुट निरपेक्ष आंदोलन का पाठ बाहर।
12वीं की किताब से मुगल साम्राज्य के शासन प्रशासन पर एक अध्याय में बदलाव।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here