Edited By Neetu Bala,Updated: 19 Jan, 2024 06:43 PM
दसूहा पुलिस ने लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 5 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
दसूहा: दसूहा पुलिस ने लोगों को धमकाकर पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली पुलिस के 5 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनमें से दो को स्कॉर्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दसूहा एस.आई. हरप्रेम सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तो उन्हें फोन पर पता चला कि एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो में सवार पांच अज्ञात व्यक्ति मुकेरियां इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण कर हाईवे पर दसूहा की ओर जा रहे थे। गांव काला के पास गाड़ी रोकी गई, तीन लोग भाग निकले जबकि दो लोग एच.सी. मनोज कुमार और एच.सी. राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की तलाश जारी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांच लोगों में से कुछ को दिल्ली पुलिस पहले ही सस्पेंड कर चुकी है, जो धोखाधड़ी और डरा-धमका कर लोगों से पैसे वसूलते थे। इसी तरह उन्होंने मुकेरियां इलाके के हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली पुलिस का भगोड़ा है। दसूहा पुलिस ने पांच में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here