पाक तस्कर का साथ देने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2022 06:29 PM

case registered against 2 persons who supported pak smuggler

पड़ोसी देश पकिस्तान के इंटरनैशनल तस्कर बिल्ला के साथ संबंध होने पर 2 स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह..........

फरीदकोट (राजन) : पड़ोसी देश पकिस्तान के इंटरनैशनल तस्कर बिल्ला के साथ संबंध होने पर 2 स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह जस्सा पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव हबीबवाला जिला फिरोजपुर तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव ढल्ल जिला तरनतारन के रूप में हुई है। सी.आई.ए. स्टाफ एस.आई सुखदर्शन शर्मा ने कहा कि इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया था कि ये दोनों व्यक्ति अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तानी तस्कर बिल्ला के साथ हेरोइन और गोला-बारूद की तस्करी के आदी है। अगर इनके ठिकानों पर रेड की जाए तो इनसे हेरोइन और गोला-बारूद बरामद किया जा सकता है। इस मामले जब एस.आई. सुखदर्शन शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यह दोनों फरीदकोट इलाके में सक्रिय है  तथा इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी द्वारा रेड की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!