Edited By Urmila,Updated: 20 May, 2023 02:20 PM

गांधी नगर के रहने वाले रिक्शा चाल क विजय कुमार पुत्र थोडू राम ने कहा कि उसके 26 साल के बेटे रोहित तो जबरन तेजाब पिलाकर जान से मार देने वाले युवकों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है।
जालंधर : गांधी नगर के रहने वाले रिक्शा चाल क विजय कुमार पुत्र थोडू राम ने कहा कि उसके 26 साल के बेटे रोहित तो जबरन तेजाब पिलाकर जान से मार देने वाले युवकों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। पीड़ित ने कहा कि 26 मार्च 2023 को उसका बेटा रोहित जो कि डी.जे. चलाता था, अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां आए इलाके में ही रहते 4 युवकों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और तेजाब की बोतल लाकर जबरन उसे तेजाब पिला दिया, जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए।
विजय कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंची व उसकी बेटी निशा ने रोहित को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हो गया। उसने पुलिस को बेटे को तेजाब पिलाने वाले युवकों के नाम बताए और उनकी शिकायत लिखित रूप से पहले थाने की पुलिस और फिर पुलिस कमिश्नर जालंधर को दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बेटे की हालत बिगड़ती गई। गुरु नानक अस्पताल अमृतसर में भी उसका इलाज करवाया लेकिन डाक्टरों का कहना था कि तेजाब का काफी असर उसके शरीर में हो जाने के कारण अब वह ठीक नही हो सकता।
विजय कुमार ने कहा कि 12 मई को उसके बेटे रोहित की मौत हो गई। उसके बाद भी उसने पुलिस के पास जाकर इंसाफ मांगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उसने कहा कि उसके बड़े बेटे और पत्नी की भी मौत हो चुकी है। पिछले 3 महीने से वह रिक्शा भी नहीं चला पाया। बड़ी मुश्किल से लोगों की मदद लेकर अपने बेटे रोहित का संस्कार किया। पीड़ित ने कहा उसके घर की छत टूटी पड़ी है। सामान मलबे के नीचे पड़ा है। उसके पास रोटी खाने के लिए तक पैसे नही हैं और रहने के लिए छत नहीं है। उसने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर से मांग की कि उसके बेटे रोहित की मौत के जिम्मेदार लोगों मेशी, अमृत, राम तथा कर्ण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उसने आरोप लगाया कि आरोपी सरेआम घूम रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here