दर्दनाक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Jan, 2020 10:07 AM

car crashes in tragic accident 2 died

मक्खू-जीरा रोड पर गांव बस्ती हाजी वाली के नजदीक एक खड़े ट्रक के पीछे ऑल्टो कार टकराने के कारण कार चालक सहित 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

जीरा(अकालियांवाला): मक्खू-जीरा रोड पर गांव बस्ती हाजी वाली के नजदीक एक खड़े ट्रक के पीछे ऑल्टो कार टकराने के कारण कार चालक सहित 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गली डाक्टर कोछड़ां वाली तरनतारन से अपने पारिवारिक सदस्यों सहित कार में 2 दिन पहले तलवंडी भाई अपने पुत्र के ससुराल में मिलनी की रस्म अदा करने के लिए जा रहे थे कि गांव बस्ती हाजी वाली के नजदीक कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से बेकाबू होकर टकरा गई। कार काली नामक ड्राइवर चला रहा था। राकेश कुमार तथा ड्राइवर काली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। एम्बुलैंस 108 फोन करने पर 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलने पर जीरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!