Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2026 04:26 PM

जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर के दौरान एक रेस्टोरेंट मालिक की मौत हो गई जबकि उसका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुल्तानपुर लोधी (ओबराय): जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास कार और एक्टिवा की भयानक टक्कर के दौरान एक रेस्टोरेंट मालिक की मौत हो गई जबकि उसका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल शिवराज ने बताया कि वह अपने मालिक गुरविंदरपाल सिंह काहलों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर काम से घर लौट रहा था। जब वे जालंधर रोड पर सुल्तानपुर लोधी बाईपास के पास पहुंचे तो उनकी एक्टिवा की एक कार से टक्कर हो गई।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर युक्ता ने जांच के बाद गुरविंदरपाल सिंह काहलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल शिवराज का इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे पी.सी.आर. इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि इस हादसे की जानकारी सिटी थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here