Punjab: कैप्टन अमरिंदर सिंह को Fortis Hospital से मिली छुट्टी

Edited By Kamini,Updated: 14 Feb, 2026 05:01 PM

captain amarinder singh discharged from fortis hospital

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज फोर्टिस हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज फोर्टिस हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। इस बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल की तरफ से एक बयान भी सामने आया है। फोर्टिस हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को 9 फरवरी को घुटने के रिप्लेसमेंट के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

10 फरवरी को उनकी घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्हें एहतियात के तौर पर और मेडिकल निगरानी के लिए ICU में रखा गया था। इस दौरान कई राजनीतिक नेता उनका हाल जानने फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे। पंजाब BJP के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) मंत्री श्रीनिवासुलु भी कैप्टन का हाल जानने पहुंचे और इसके अलावा कई और मंत्री भी उनका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्हें आज हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!