कैप्टन ने अर्थशास्त्री इशर जज अहलूवालिया के निधन पर जताया दुख

Edited By Mohit,Updated: 26 Sep, 2020 08:39 PM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने अर्थशास्त्री इशर जज अहलूवालिया के निधन पर शनिवार को दुख जताया।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने अर्थशास्त्री इशर जज अहलूवालिया के निधन पर शनिवार को दुख जताया। इशर जज अहलूवालिया जाने-माने अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की पत्नी हैं। उनका निधन शनिवार को हुआ। वह 74 वर्ष की थी। 

एक बयान में मुख्यमंत्री ने मोंटेक सिंह अहलूवालिया के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोकसंतप्त परिवार के लिए प्रार्थना कीं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की हिम्मत दे। पिछले महीने इशर जज अहलूवालिया ने अपने खराब होते स्वास्थ्य के कारण अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध पर भारतीय अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!