कश्मीर के घटनाक्रम को देखते हुए सीमा पार से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने की हो रही कोशिशें : कैप्टन

Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2019 03:39 PM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य के सिविल व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल व चौकस रहने को कहा है क्योंकि कश्मीर के घटनाक्रम के

चंडीगढ़/जालंधर(अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य के सिविल व प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा बलों के साथ बेहतर तालमेल व चौकस रहने को कहा है क्योंकि कश्मीर के घटनाक्रम के बाद सीमापार से आतंकवाद को प्रोत्साहित करने की नई साजिशें शुरू हो गई हैं, जिसे विफल बनाना होगा।

कैप्टन ने पंजाब आई.ए.एस. अधिकारी एसो. को अपने सरकारी आवास पर रात्रि भोज दिया। उन्होंने कहा कि सिविल अधिकारियों को नागरिकों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य एजैंसियों के साथ तालमेल के साथ आगे बढऩा है। राज्य की कांग्रेस सरकार किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति व सौहार्द को भंग करने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने आई.ए.एस. अधिकारियों की भूमिका पर बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में उन्हें और भी अहम जिम्मेदारी निभानी है। वे पूरी तरह से अलर्ट रहें तथा सुरक्षा एजैंसियों के साथ निकट के संबंध बना कर चलें। अधिकारी सुरक्षा एजैंसियों के आंख व कान होने चाहिएं। मुख्यमंत्री ने पहली बार अधिकारियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया जिसमें 100 से अधिक अधिकारी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री से रू-ब-रू भी हुए।

अधिकारियों को विधायकों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए 
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों को विधायकों के साथ तालमेल बनाकर जनता की समस्याओं का निवारण करना है। विधायक जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि हैं तथा उन्हें पता होता है कि जनता की क्या जरूरतें हैं। एसो. की अध्यक्षता करते हुए विन्नी महाजन ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन हमेशा अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाएं बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तेजवीर सिंह व मुख्य सचिव करण अवतार सिंह भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!