किसानों को फसल की अदायगी आढ़ती ही करेंगे : कै. अमरेंद्र

Edited By Vatika,Updated: 08 Aug, 2019 09:32 AM

captain amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आढ़तियों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि उनको खरीद प्रणाली से अलग नहीं किया जाएगा।

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आढ़तियों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि उनको खरीद प्रणाली से अलग नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आढ़तियों को भरोसा दिया कि केंद्र द्वारा तय प्रक्रिया के मुताबिक राज्य में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस) को निर्विघ्न ढंग से अमल में लाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से सहयोग करेगी।

आज यहां किसान भवन में आढ़तियों के संगठन फैडरेशन ऑफ आढ़ती एसोसिएशन द्वारा करवाए एक समागम में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय भंडार के लिए गेहूं और धान की खरीद प्रक्रिया से आढ़तियों को बाहर करने संबंधी ए.पी.एम.सी. एक्ट में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि किसानों के आढ़तियों के साथ बहुत पुराने संबंध हैं और राज्य सरकार किसानों को आढ़तियों द्वारा फसल की अदायगी करने की प्रक्रिया बरकरार रखेगी। कैप्टन अमरेंद्र ने आढ़तियों की तरफ से पी.एफ.एम.एस. विधि को अपनाने के किए फैसले पर भी संतोष जाहिर किया, क्योंकि इसको अमल में न लाने के कारण भारत सरकार ने राज्य सरकार की 1000 करोड़ रुपए की अदायगी रोकी हुई है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट से जूझ रहा राज्य इस रकम के जारी होने में और देरी नहीं सह सकता और इसमें आढ़तियों को अदा किए जा चुके 500 करोड़ रुपए की राशि भी शामिल है। इस मौके पर फैडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान विजय कालड़ा, सीनियर उप प्रधान अमरजीत सिंह बराड़, उप प्रधान देवी दयाल गोयल आदि शामिल हुए। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!