पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, 2 नए चेहरों की एंट्री तय, विभागों में फेरबदल संभव

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2025 01:08 PM

buzz about cabinet expansion in punjab intensifies

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी में संभावित जीत को लेकर हलचल नजर आ रही है।

पंजाब डेस्क : लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी में संभावित जीत को लेकर हलचल नजर आ रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जीत मिलती है तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। संजीव अरोड़ा को अहम विभाग सौंपे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा के साथ एक और विधायक की मंत्री पद पर एंट्री का ऐलान हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा 25 से 28 जून के बीच किसी भी दिन हो सकती है।

दोआबा को फिर से मिल सकता है प्रतिनिधित्व

कैबिनेट में दोआबा क्षेत्र से एक विधायक को शामिल करने की भी चर्चा है। पहले बलकार सिंह को दोआबा से मंत्री बनाया गया था, लेकिन विवादों में आने के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा। अब एक बार फिर दोआबा से किसी नए चेहरे को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है।

विभागों में हो सकता है बड़ा फेरबदल

केवल नए चेहरों की ताजपोशी ही नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की योजना तैयार की जा रही है। तीन से चार मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जा सकते हैं। नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी है।

संजीव अरोड़ा को मिल सकते हैं बड़े विभाग

अगर संजीव अरोड़ा उपचुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो उन्हें बड़े और प्रभावशाली विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त करने की मंशा जताई जा रही है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!