पंजाब में तीर्थ यात्रा की बसों की आमने-सामने टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 15 Nov, 2026 04:05 PM

bus accident in punjab

तरनतारन में बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : तरनतारन में बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां शुक्रवार को तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत व दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसों में करीब 80 तीर्थयात्री सवार थे। इनमें से एक बस तीर्थयात्रियों को अमृतसर में श्री दरबार साहिब के दर्शन करवा कर ला रही थी और दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इस दौरान नौशहरा पन्नूआं के करीब मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर दूसरी और आ गई और सामसे से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। 

इस जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों बसों का भारी नुकसान हुआ। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए पंजाब के सी.एम. द्वारा 5-5 लाख और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!