Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2024 11:10 AM
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को श्री मुक्तसर साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब-कोटकपुरा मुख्य मार्ग पर गांव चढ़ेवान के नजदीक घने कोहरे के कारण पुलिसकर्मियों की एक बस बड़े हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए श्री मुक्तसर साहिब से जालंधर जा रहे थे और घने कोहरे के कारण पुलिसकर्मियों की बस सेवादारों द्वारा खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को श्री मुक्तसर साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कुछ दिन पहले दसूहा के पास एक हादसा हुआ था
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जालंधर से गुरदासपुर जा रही पुलिस कर्मियों की एक बस मुकेरियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे के दौरान चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की बस जालंधर के पी.ए.पी. से गुरदासपुर जा रहा थी। मुकेरियां में घने कोहरे के कारण पंजाब पुलिस की एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, इस दौरान 4 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला और घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया।