बसपा ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में किया फेरबदल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 05:04 AM

bsp changes partys organizational structure

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती...

जालंधर(महेश): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती की ओर से रघुवीर सिंह को बसपा का पंजाब इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह पंजाब के पहले इंचार्ज डा. मेघराज सिंह के साथ प्रदेश में बसपा का कामकाज देखेंगे। यह जानकारी बसपा के पंजाब इंचार्ज डा. मेघराज सिंह ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान दी। पंजाब इंचार्ज ने बताया कि बसपा प्रमुख की ओर से संगठनात्मक ढांचे में भी कुछ फेरबदल किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बसपा की ओर से पहले विधानसभा स्तर पर एक प्रधान, 10 महासचिव व एक कैशियर लगाया जाता था, जबकि अब नए सिस्टम के तहत हलके में एक हलका प्रधान, एक महासचिव व एक कैशियर लगाया जाएगा। हलके में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति सैक्टर स्तर पर होगी। 10 बूथों का एक सैक्टर होगा और एक सैक्टर में एक प्रधान, एक महासचिव व 10 सचिव लगाए जाएंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस संबंधी संगठन बनाने के बारे में दिशा-निर्देश दिए। 

डा. मेघराज सिंह ने कहा कि बसपा पदाधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए कैडर कैंप का काम भी शुरू किया गया है। पार्टी की ओर से प्रत्येक जोन के पदाधिकारियों का एक कैडर कैंप लगाया जाएगा। बसपा प्रदेश प्रधान रशपाल सिंह राजू ने जोन के मुताबिक पार्टी के कामकाज की समीक्षा की और बसपा वर्करों को पार्टी के कामकाज में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी ढांचे का गठन किया जा रहा है, जिसमें वर्करों की ओर से विधानसभा कमेटियां बनाई गई हैं और अब वर्करों को सैक्टर स्तर तक संगठन बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि बसपा नगर निगम के चुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!