Edited By swetha,Updated: 06 Sep, 2018 11:06 AM
भारत-पाक बार्डर से हैरोइन की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर बी.एस.एफ. ने सीमा से साढ़े 7 करोड़ की हैरोइन बरामद की है।
फिरोजपुर( कुमार ,मनदीप):भारत-पाक बार्डर से हैरोइन तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर बी.एस.एफ. ने सीमा से साढ़े 7 करोड़ की हैरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेक्टर के अमरकोट एरिया में बी.एस.एफ. ने भारत पाक बॉर्डर पर करीब डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब साढे 7 करोड़ कीमत बताई जा रही है। उक्त हैरोइन भारतीय तस्करों द्वारा पाकिस्तान से मंगवा कर छिपाकर रखी गई थी। तस्कर की निशानदेही पर यह हैरोइन बरामद की गई है ।