Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 08:34 PM
फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बी.एस.एफ ने 2 किलो हैरोईन बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है। ....
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बी.एस.एफ ने 2 किलो हैरोईन बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए है।
जानकारी देते बी.एस.एफ. के पंजाब फ्रंटरी के सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर डी.आई.जी आर.एस. कटारिया ने बताया कि फिरोजपुर सैक्टर में बी.एस.एफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी समगलर हैरोईन भेजने की ताक में है और बी.एस.एफ ने चौकसी बढ़ाते आज जब बी.ओ.पी पछाड़ीयां के क्षेत्र में स्पैशल सर्च अभियान चलाया तो वहां से 105 बटालियन ने 2 किलो हैरोईन के पैकेट मिले। बी.एस.एफ की तरफ से हैरोईन कब्जे में लेते कानूनी कार्रवाई की जा रही है।