Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2024 12:05 PM
चौकीदारी का काम करने वाले बलोर सिंह निवासी की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार और हथौड़े से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी।
मोगा : निहाल सिंह वाला में एक व्यक्ति के तेजधार हथियारों से वार मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव रणसिंह कलां के खेतों में स्थित रूपिंदर सिंह भुच्चा के मछली और मुर्गी फार्म में चौकीदारी का काम करने वाले बलोर सिंह निवासी की अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार और हथौड़े से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी। रूपिंदर सिंह भुच्चा ने बताया कि जब वह कल सुबह चाय लेकर खेत में गया तो बलोर सिंह मृत पड़ा था।
यह भी पढ़ें : Weather: टूटे सारे Record, 3 साल बाद March में सबसे ठंडा दिन, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
भुच्चा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह, चौकी प्रभारी जसवन्त सिंह सरां व रीडर सरबन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है और खून के नमूने भी ले लिए गए हैं। निहाल सिंह वाला पुलिस ने मृतक के बेटे जगजीत सिंह के बयानों पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here