आज भी नहीं मिली बॉलीवुड एक्ट्रैस सुरवीन चावला को अग्रिम जमानत, अगली सुनवाई 24 को

Edited By Vaneet,Updated: 17 Aug, 2018 06:10 PM

bollywood actress surveen chawla gets bail

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस सुरवीन चावला व उसके पति अक्षय ठक्कर व भाई मनविन्द्र चावला द्वारा थाना सिटी पुलिस में 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में केस ..

होशियारपुर(अमरेन्द्र): बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस सुरवीन चावला व उसके पति अक्षय ठक्कर व भाई मनविन्द्र चावला द्वारा थाना सिटी पुलिस में 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज होने के बाद आग्रिम जमानत को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश प्रिया सूद की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त अगस्त तय कर दी।

गौरतलब है कि इस बहुचर्चित मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। इस मामले में अदालत के निर्देश पर आरोपी थाना सिटी पुलिस के समक्ष जांच में सहयोग करने के लिए पेश हो चुके हैं लेकिन इस मामले से संबंधित कोई डॉक्यूमैंट्स पेश नहीं किए हैं। इस बीच आरोपियों की तरफ से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए डी.जी.पी.के समक्ष शिकायत करने पर अब इस मामले की जांच ए.डी.जी.पी.(क्राइम) को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!