पंजाब में धार्मिक फूट डालने की साजिश है 'अमृतसर ब्लास्ट'

Edited By swetha,Updated: 18 Nov, 2018 04:07 PM

blast in nirankari bhawan amritsar

अमृतसर में रविवार को निरंकारी भवन पर किए गए हमले के हमलावरों की पहचान तो अभी नहीं हो सकी है।  पर यह हमला पंजाब में धर्म के नाम पर फूट डालने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। दरअसल सिख कट्टरपंथियों और निरंकारियों के बीच आपसी तकरार काफी पुरानी है।

अमृतसरःअमृतसर में रविवार को निरंकारी भवन पर किए गए हमले के हमलावरों की पहचान तो अभी नहीं हो सकी है। पर यह हमला पंजाब में धर्म के नाम पर फूट डालने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा लग रहा है। दरअसल सिख कट्टरपंथियों और निरंकारियों के बीच आपसी तकरार काफी पुरानी है।

 हमलावर इस बात को जानते हैं । वह दोनों पक्षों में से किसी एक को उकसा कर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। लिहाजा एक साजिश के अंतर्गत निरंकारी भवन पर हमला करने की योजना  बनाई गई। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. ने पंजाब में सक्रिय सिख कट्टरपंथियों के साथ जुड़े लोगों का इस्तेमाल करके इस धमाके को अंजाम दिया है।

PunjabKesari

क्यों निशाने पर हैं निरंकारी

पंजाब में 1980 के दशक में अशांति फिलाने वाले कट्टरपंथियों की निरंकारियों के साथ पुरानी दुश्मनी है। 1978 में बैसाखी वाले दिन दोनों पक्षों में खूनी टकराव भी हो चुका है। इस दौरान करीब 15 लोगों की मौत भी हो गई थी। दरअसल उस समय पंजाब सरकार ने निरंकारिओं को अमृतसर में धार्मिक समारोह करने की इजाजत दी थी। इसका विरोध करने आए दमदमी टकसाल और अन्य सिख संगठनों का निरंकारियों के साथ टकराव हो गया था। इस दौरान चली गोली में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

PunjabKesari

निरंकारियों की इस कार्रवाई के जवाब में सिख  कट्टरपंथियों ने निरंकारियों के प्रमुख गुरबचन सिंह को दिल्ली में गोलियों मारी थी। गुरबचन सिंह के कत्ल के आरोप में रणजीत सिंह को 13 साल जेल में भी बिताने पड़े।  तब एस.जी.पी.सी. ने जेल सजा काट रहे  रणजीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहब का जत्थेदार बनाने का ऐलान कर दिया था। हालांकि बाद में रणजीत सिंह को रिहा कर दिया गया ,जिसके बाद उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का अपना पद संभाला।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!