भाजपा पंजाब में शीघ्र घोषित करेगी प्रत्याशी: श्वेत मलिक

Edited By Vaneet,Updated: 03 Apr, 2019 10:33 PM

bjp will announce soon in punjab candidate shwet malik

कांग्रेस ने देश में लगभग 55 वर्ष केन्द्र व प्रांतों में राज्य किया, इनके शासनकाल में सरकार का भ्रष्टाचार व झूठ का बोलबाला ही रहा।....

दसूहा(झावर): कांग्रेस ने देश में लगभग 55 वर्ष केन्द्र व प्रांतों में राज्य किया, इनके शासनकाल में सरकार का भ्रष्टाचार व झूठ का बोलबाला ही रहा। इस संबंधी आज मियानी रोड दसूहा स्थित शगुन पैलेस में एक प्रैस कांफ्रैंस को सम्बोधित करते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सफाया हो जाएंगा। इसके पतन को कोई नहीं बचा सकेगा। 

उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि कांग्रेस का चुनाव मैनीफैस्टो लोगों को गुमराह करने वाला है। लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचार व झूठ को जान चुके हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह मनाली की वादियों में जाकर बांसुरी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने विधानसभा चुनाव में हाथ में गुटका साहिब पकड़ कर शपथ ली थी कि वह एक सप्ताह में नशा समाप्त कर देंगे, 32 लाख नौजवानों को नौकरियां देंगे, किसानों का पूरा कर्जा माफ करेंगे लेकिन उनकी सभी घोषणाएं लागू नहीं हो पाई। यह सरकार अस्पतालों व स्कूलों को ठेके पर देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को सरकार द्वारा ही पत्र जारी किया गया कि प्रांत की आॢथक स्थिति ठीक नहीं है। इस बात को देखते हुए कोई भी बिल खजाने में पास न किया जाए। उन्होंने एक प्रश्र के उत्तर में कहा कि भाजपा आतंकवाद का खात्मा करके ही रहेगी। पंजाब में भाजपा की सीटों पर शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव बीबी सुखजीत कौर साही, नगर कौंसिल प्रधान डा. हरसिमरन सिंह साही व अन्य उपस्थित थे।

‘कैप्टन सरकार ने किसानों के साथ किया धोखा’
भाजपा व शिरोमणि अकाल दल द्वारा शगुन पैलेस में  किसान सम्मेलन करवाया गया जिसमें  पंजाब भाजपा के प्रधान श्वेत मलिक मुख्यातिथि थे। समागम की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुखजीत कौर साही व भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रधान विक्रम सिंह चीमा ने की। हजारों की संख्या में किसान इस सम्मेलन में पहुंचे। श्वेत मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के किसानों के साथ  धोखा किया है, उनका पूरा कर्जा माफ नहीं किया और न ही उनको बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया गया है। अब पंजाब सरकार के झूठे वायदों का पुलिंदा खुल चुका है। इस सरकार ने किसानों की आॢथक हालत इतनी कमजोर कर दी है कि किसान आत्म हत्याएं करने को मजबूर हो रहे हैं। पंजाब के किसान व लोग इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देंगे। 

भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रधान विक्रम सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के किसानों की हालत तरस योग्य बनी हुई है परंतु सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव बीबी सुखजीत कौर साही ने कहा कि पंजाब देश को अनाज पैदा करके देता है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है परंतु किसान आज बेबस हो चुका है। इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान डा. हरसिमरत सिंह साही, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर,रघुनाथ राणा, भाजपा के प्रांतीय महासचिव राकेश राठौर व दिनेश शर्मा व अन्य भी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!