Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 11:42 AM
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रधान डा. रमन घई के नेतृत्व में आज यहां जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स के समक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर इसमें शामिल हुए।
होशियारपुर (जैन): भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रधान डा. रमन घई के नेतृत्व में आज यहां जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स के समक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार के खिलाफ रोष धरना दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर इसमें शामिल हुए।
धरने में शामिल हुए सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 6 माह के दौरान जन-विरोधी होने का प्रमाण दिया है। हर वर्ग सरकार से दुखी है। कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात विकास कार्य ठप्प हो कर रह गए हैं। इस सरकार ने पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित स्कीमों को बाधित कर जन-विरोधी सरकार होने का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकत्र्ता प्रदेश की जनता के हर दुख-सुख में पूरी तरह साथ है। कांग्रेस सरकार को पंजाब के लोगों के हितों का हनन भाजपा किसी भी कीमत पर नहीं करने देगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन 6 महीनों में प्रदेश की जनता को जिस प्रकार उत्पीड़ित किया है यह उसके जन-विरोधी होने को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता के हितों की हर तरह से रक्षा करेगी तथा कांग्रेस सरकार को मनमानी और पंजाब के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
रोष धरने में यूथ डिवैल्पमैंट के पूर्व वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि सरकार पर जनता के हितों का हनन करने के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। क ांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता को सपने दिखाकर उस के सपनों का खून किया यह अति ङ्क्षनदनीय है। भाजपा इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।
धरने में भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का इस विशाल धरने में शामिल होने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था के साथ-साथ हर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का बुरा हाल है प्रदेश में अफसरशाही व मंत्रियों को जनहित में कोई रुचि नहीं है।
आज युवा स्मार्ट फोन, महिलाएं आटा-दाल स्कीम, बुजुर्ग पैंशन की जनता सरकार से उम्मीद लगाए हुए है। अगर सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे न किए तो भाजपा पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रहेगी।