Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 02:54 AM
कुछ महीने पहले सऊदी अरब में एक भारतीय महिला के फंसे होने की बात सामने आई थी। महिला के परिवार वालों ने उनको वापस लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मदद की गुहार लगाई थी। लुधियाना की कुलदीप कौर तकरीबन 6 महीनों से सऊदी अरब से निकलने की कोशिश कर...
लुधियाना: कुछ महीने पहले सऊदी अरब में एक भारतीय महिला के फंसे होने की बात सामने आई थी। महिला के परिवार वालों ने उनको वापस लाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मदद की गुहार लगाई थी। लुधियाना की कुलदीप कौर तकरीबन 6 महीनों से सऊदी अरब से निकलने की कोशिश कर रही थी परन्तु उसे कोई मदद नहीं मिल रही थी। लुधियाना की कांग्रेस मैंबर रवनीत बिट्टू ने इस सम्बन्ध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया कि कुलदीप कौर को स्वदेश लाने में मदद की जाए।
जिसके बाद सुषमा स्वराज ने रियाद में स्थित भारतीय दूतावास के साथ बातचीत कर उस महिला को भारत वापस भेजने के लिए अपील की। कुलदीप कौर के स्वदेश लौटने पर कांग्रेस मैंबर रवनीत बिट्टू ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का धन्यवाद किया।