Edited By Vaneet,Updated: 05 Dec, 2018 06:56 PM
खन्ना में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जा रहे फैक्ट्री वर्कर मेहताब सिंह को गोली मार कर 20 लाख रुपए लूट लिए। घटना करीब चार बजे की है। मेहताब मंडी गोबिंदगढ़ ...
खन्ना(बिपन): खन्ना में नेशनल हाईवे पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर जा रहे फैक्ट्री वर्कर मेहताब सिंह को गोली मार कर 20 लाख रुपए लूट लिए। घटना करीब चार बजे की है। मेहताब मंडी गोबिंदगढ़ स्थित राष्ट्रीय इंडस्ट्रीज में काम करता है और फैक्ट्री के पैसे बैंक से निकाल कर बाइक पर जा रहा था कि शनि मंदिर के पास लुटेरों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी जसबीर सिंह, डीएसपी दीपक मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तांकि लुटेरों का सुराग लग सके। जानकारी के अनुसार मेहताब यहां की जम्मू एंड कश्मीर बैंक से रुपए निकाल कर फैक्ट्री की ओर जा रहा था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेरकर उसकी जांघ में गोली मार दी। जब वह नीचे गिर गया तो बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। मेहताब गांव जलालपुर का रहने वाला है। घटना के बाद लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है।