Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 10:38 AM
भटिंडा-श्री गंगानगर राष्ट्रीय मार्ग नंबर-15 पर हुए हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सीतो गुन्नो जिला फाजिल्का के रूप में हुई।
मलोट (जुनेजा): भटिंडा-श्री गंगानगर राष्ट्रीय मार्ग नंबर-15 पर हुए हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सीतो गुन्नो जिला फाजिल्का के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह भटिंडा से अपने मोटरसाइकिल (नंबर पी.बी. 53 पी.एम. 8182) पर सवार होकर वाया मलोट सीतो गुन्नो की ओर जा रहा था। इस दौरान रात्रि गांव जंडवाला नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके परिणाम स्वरूप राजेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।